आज सुबह जब Arnab Goswami अपने घर पर थे, तब मुंबई पुलिस ने उसकी अटकायत की है। Arnab Goswami ने गिरफ्तार होने के साथ मुंबई पुलिस पर ये आरोप भी लगाया की पुलिस ने उसके साथ मारपीट और बदसूलकी की है।
साल 2018 में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में Republic TV के ओनर एवं कर्ता धर्ता Arnab Goswami को आज सुबह रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। आज सुबह के 6:30 AM के आसपास मुंबई पुलिस और रायगढ़ पुलिस ने मिलकर अर्नब गोस्वामी को हिरासत में ले लिया। इस अटकायत को लेकर स्थानीय जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में कार्यवाही की जिम्मेदारी सचिन वजे को दी गई है।
Arnab Goswami का क्या है मामला?
यह आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला 2018 के मई महीने का है। यह सुसाइड 53 साल के अन्वय नाइक और उनकी माँ कुमुंद नाइक ने खुदखुशी कर ली थी। यह खुदखुशी उन्होंने अलीबाग वाले बंगले में की थी। सुसाइड के साथ अन्वय नाइक ने एक सुसाइड नोट भी लिखी है, जिसमे उन्होंने 3 नामो का जिक्र किया था। यह सुसाइड नोट में Arnab Goswami के साथ और दो लोगो, फिरोज शेख और नितेश सारडा का नाम भी शामिल। था उनके सुसाइड की वजह ये थी की उसको उनकी मेहनत के 5 करोड़ 40 लाख रूपये नहीं मिले, जिसके कारण उनको ये कदम उठाना पड़ा था।
अन्वय कॉन्कर्ड डिज़ाइन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर थे, और उनकी माँ कुमुंद नाइक भी बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर थी। इस डिज़ाइन कंपनी ने Republic TV के स्टूडियो और दफ्तर की डिज़ाइन का काम किया था। उसके लिए अन्वय नाइक को रिपब्लिक टीवी से 5 करोड़ 40 लाख रूपये लेने थे। Republic TV ने उनके बयान में यह कह दिया की उसने ये भुगतान कर दिया है। उसके चलते अन्वय नाइक और उनकी माँ को आर्थिक नुकसान हुवा, और उसको आत्महत्या करने की नौबत आयी थी।
Arnab Goswami के सामने हुयी पुलिस फरियाद
यह दोनों माँ -बेटे की खुदखुशी के बाद अन्वय नाइक की पत्नी ने सुसाइड नोट के आधार पर अलीबाग पुलिस में आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कर दी थी। लेकिन यह लोगो के सामने पुलिस को पर्याप्त साबुत नहीं मिला। यह सबूत नहीं मिलने के कारण रायगढ़ पुलिस ने क्लोज रिपोर्ट कोर्ट में फाइल कर दी और कोर्ट ने इसका स्वीकार भी कर लिया। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मई 2020 में अन्वय नाइक की बेटी अदनया नाइक की लिखित अर्जी पर ये केस को फिरसे ओपन किया और दुबारा इसकी जांच शरू हुयी। अनिल देशमुख ने यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया जिसकी वजह से केस जल्दी सुलझ जाये।
आज सुबह अर्नब को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ़्तारी के दौरान अर्नब ने पुलिस के ऊपर आरोप लगाया की उसने उसके ऊपर मारपीट और बदसूलकी की है। यह मामले के लिए Arnab Goswami को अलीबाग के कोर्ट में पेश किया जायेगा।